श्रीनानकप्राज्ञसोहनसुदर्शनगुरुवेनम: श्री प्राज्ञ वात्सल्यायतन संस्था, अजमेर
Reg. No. – COOP/2019/AJMER/101433
बच्चे और युवा ही देश का भविष्य होते है। इस भविष्य को स्वर्णिम बनाने हेतु बच्चों एवं युवाओं पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। देश के विकास में सबका सहभाग हो, साथ ही बचपन बेसहारा न हो – इस विचार को आत्मसात करते हुए हमारा प्रयास है कि बेसहारा बच्चों को एक स्वस्थ वातावरण प्रदान करके उनकी शिक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। बेसहारा व निराश्रित बच्चों को आश्रय देना बहुत आवश्यक है, इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं।
संस्कार विहीन शिक्षा अच्छे नागरिक तैयार नहीं कर सकती, इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारा प्रयास रहेगा कि बेसहारा निराश्रित बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अच्छे संस्कार भी प्रदान किए जाएं। इस हेतु जैन आगम, रामायण, महाभारत, उपनिषद, पुराणों के व्याख्यान सहित प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से भी निरंतर बच्चों को संस्कारित करने के प्रयास किए जाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि जिन आंखों में आंसू हैं उन आंखों पर और चेहरों पर मुस्कान लाई जाए। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कुछ कदम आगे बढ़ाए जाएं।
संस्था द्वारा अपनी संतानों से उपेक्षित माता-पिता और वृद्धजनों की सेवा करने का भी संकल्प लिया गया है।
संस्था द्वारा की जाने वाली आवासीय व्यवस्था में व्यवस्थित दिनचर्या के माध्यम से जीव दया के लिए कार्य किया जाएगा। नवकार मंत्र और गायत्री मंत्र सहित स्वाध्याय, ज्ञान-प्रत्याखान के माध्यम से एक सुव्यवस्थित और अनुशासित दिनचर्या रखी जाएगी।